Maharashtra Political Crisis: सियासी संकट से शरद पवार ने झाड़ा पल्ला

230

Maharashtra Political Crisis: विधान परिषद चुनाव का परिणाम सामने आने के बाद से महाराष्ट्र में सियासी भूचाल आ गया है। मंगलवार सुबह जानकारी आई कि उद्धव सरकार के 12 बागी विधायकों ने गुजरात के सूरत में डेरा डाल दिया है और उनके साथ शिवसेना के वरिष्ठ नेता और मंत्री एकनाथ शिंदे मौजूद हैं। घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही महाराष्ट्र सरकार में हलचलें तेज हो गईं। आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

Doval on Agnipath: अग्निपथ योजना को लेकर पहली बार सामने आए डोभाल

02:44 PM, 21-JUN-2022
बालासाहेब ने हमें हिंदुत्व सिखाया: एकनाथ शिंदे

शिवसेना (Maharashtra Political Crisis) के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने ट्वीट करते हुए लिखा कि हम बालासाहेब के कट्टर शिवसैनिक हैं। बालासाहेब ने हमें हिंदुत्व सिखाया है। उनके विचार और आनंद दिघे साहेब की सीख की वजह से हमने कभी सत्ता पाने के लिए कभी धोखा नहीं दिया और न ही देंगे।

02:36 PM, 21-JUN-2022
कमलनाथ बने महाराष्ट्र के लिए पर्यवेक्षक

महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच कांग्रेस ने कमलनाथ को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

02:33 PM, 21-JUN-2022
शिंदे समर्थक तीन विधायक उद्धव आवास लाए गए

सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार शिंदे समर्थक तीन बागी विधायक उद्धव आवास पर लाए गए हैं।

02:30 PM, 21-JUN-2022
एकनाथ शिंदे भाजपा के साथ आना चाहते हैं तो उनका स्वागत: चंद्रकांत पाटिल

महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि अगर शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे भाजपा के साथ आने का प्रस्ताव रखते हैं तो हम खुशी-खुशी इसे स्वीकार करेंगे।

02:26 PM, 21-JUN-2022
भाजपा के साथ जाने का सवाल ही नहीं: शरद पवार

शरद पवार से जब पूछा गया कि बहुमत खोने पर क्या वे भाजपा के साथ जाना चाहेंगे। इसपर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ जाने का सवाल ही नहीं उठता है।

02:14 PM, 21-JUN-2022
शिंदे को नई जिम्मेदारी देने पर फैसला उद्धव करेंगे: पवार

एकनाश शिंदे के मुख्यमंत्री बनाने वाले सवाल पर शरद पवार ने कहा कि एकनाथ शिंदे ने हमें कभी नहीं बताया कि वह मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं… यह शिवसेना का आंतरिक मामला है, वे जो भी फैसला करें हम उनके साथ हैं। हमें नहीं लगता कि सरकार में बदलाव की कोई जरूरत है।

02:06 PM, 21-JUN-2022
शिंदे की नाराजगी शिवसेना का अंदरुनी मामला: पवार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(एनसीपी) प्रमुख शरद पवार ने कहा कि महाराष्ट्र में तीसरी बार फिर से ऐसा हो रहा है। ढाई साल से सरकार ठीक चल रही थी लेकिन अभी क्या हो रहा है इसपर मैं अपने सहयोगी से बात करूंगा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में बदलाव की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि शिंदे की नाराजगी शिवसेना का अंदरुनी मामला है।

02:02 PM, 21-JUN-2022
महाराष्ट्र के कृषि मंत्री दादा भूसे भी नहीं मिल रहे

महाराष्ट्र के मंत्री दादा भूसे भी लापता हो गए हैं, माना जाता है कि वे बागी नेताओं के संपर्क में थे।

01:45 PM, 21-JUN-2022
उद्धव राज में महाराष्ट्र पीछे चला गया: केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जिस दिन शिवसेना ने भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ा था उसी दिन से महाराष्ट्र पीछे चला गया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में सियासी संकट के लिए भाजपा जिम्मेदार नहीं है।

01:42 PM, 21-JUN-2022
शरद पवार दोपहर दो बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

एनसीपी मुखिया शरद पवार दोपहर दो बजे प्रेस वार्ता कर महाराष्ट्र संकट पर अपना पक्ष रखेंगे।

01:39 PM, 21-JUN-2022
बागी विधायकों से मिलने शिवसेना के दो नेता सूरत जाएंगे: सूत्र

सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आ रही है कि शिवसेना (Maharashtra Political Crisis) के दो नेता मिलिंद नार्वेकर और राजन विचारे अपने बागी विधायकों से मिलने सूरत जाएंगे।

01:36 PM, 21-JUN-2022
महाराष्ट्र संकट जल्द से जल्द खत्म हो: नवनीत राणा

अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने कहा कि महाराष्ट्र में संकट जल्द से जल्द दूर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं ढाई साल से महाराष्ट्र को डूबते देख रही हूं। अंदरुनी मतभेद से महाराष्ट्र में सियासी संकट उत्पन्न हुआ।

01:28 PM, 21-JUN-2022
शिवसेना विधायक की पत्नी ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई

शिवसेना विधायक नितिन देशमुख की पत्नी ने पुलिस में अपने पति की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई है।

01:26 PM, 21-JUN-2022
हमारे विधायक नहीं टूटेंगे: कांग्रेस

कांग्रेस नेता बालासाहब थोराट ने कहा कि हमने सीएम उद्धव से बात की है। हमारी दिक्कत शिवसेना जैसी नहीं है। हमारे विधायक नहीं टूटेंगे।

01:18 PM, 21-JUN-2022
डैमेज कंट्रोल में जुटे उद्धव

महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे डैमेज कंट्रोल में जुट गए हैं। उद्धव ठाकरे ने फिलहाल विधायकों की आपात बैठक बुलाई है। उम्मीद जताई जा रही है कि उद्धव आज रात एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात कर सकते हैं।

8th International Yoga Day: पर धामी ने योगा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Leave a Reply