राज्य स्तरीय क्वीज प्रतियोगिता में प्रथम रहा कुर्मांचल एकेडमी

1991

अल्मोड़ा। नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत राज्य स्तरीय क्वीज प्रतियोगिता में कुर्मांचल एकेडमी के छात्र-छात्राओं को प्रथम स्थान मिलने पर अल्मोड़ा में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कूर्मांचल अकादमी के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय की 3 विद्याथियों को सम्मानित किया गया। वही उन्हें प्रथम स्थान आने पर मिली 50 हजार की धनराशि को वितरित किया गया। जिलाधिकारी अल्मोड़ा ने बच्चो को पुरस्कार वितरित किये और उनके अभिभावकों को शाल पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।

इस मौके पर जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने कहा कि शिक्षा ग्रहण करने के साथ ही बौद्धिक संगोष्ठियों एवं प्रतियोगिताओं मं प्रतिभाग करने से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने कहा कि जनपद के लिये यह गौरव की बात है कि राज्य स्तरीय क्वीज प्रतियोगिता में कुर्माचंल एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने नमामि गंगे कार्यक्रम के अन्तर्गत गंगा क्वीज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए अपनी प्रतिभा को पहचान और अनुशासित रहकर आगे बढ़ने से निश्चित रूप से जीवन में सफलता मिलती है। उन्होंने इस अवसर पर इस प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी श्लोक बिष्ट, वागनी जोशी, वरिजा पाण्डे को मेडल व 50 हजार रूपये का पुरूस्कार देकर सम्मानित किया।

इसके अलावा उन्होंने छात्र-छात्राओं के अभिभावक डा. मनोज कुमार बिष्ट, निधि बिष्ट, कमल जोशी, अंजू जोशी व हेमलता पाण्डे को भी शाॅल पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन अरूण माकर्स ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य केके पंत ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला शिक्षाधिकारी माध्यामिक एचबी चंद, सर्वशिक्षा के समन्वयक विनोद राठौर, स्वजल के मनीष दुमका, राजेश बिष्ट, विनोद भट्, स्कूल के निदेशक मोहित बिष्ट, मीनाक्षी पाण्डे, मीनाक्षी पाठक, गोपाल पालीवाल, योगेश सहित अनेक शिक्षक व शिक्षिकायें मौजूद रही।

Leave a Reply