Kisan Andolan update : सरकार से एमएसपी पर बात करने के लिए कमेटी के पांच नाम तय

7549

नई दिल्ली /सोनीपए। Kisan Andolan update :  किसान आंदोलन से बड़ी खबर आ रही है। शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में सरकार से एमएसपी से बात करने के लिए कमेटी ने पांच नाम फाइनल कर दिए हैं। किसान संगठन के सभी नेताओं ने बैठक कर यह नाम तय किए हैं। ये सभी मिल कर सरकार से एमएसपी पर बात करेंगे। इस कमेटी में अशोक डाल्वे, शिवकुमार कक्का, गुरनाम सिंह चढूनी, युद्धवीर सिंह और बलबीर सिंह राजेवाल होंगे। बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों की बेहतरी के लिए तीन नए कषि कानून लायी थी जिसके बाद किसानों ने इस पर नाराजगी दिखाई। इसके कुछ समय बाद ही किसानों का आंदोलन शुरू हो गया।

Delhi-Dehradun Economic Corridor से ढाई घंटे में पूरा होगा सफर

किसानों की नाराजगी के बाद सरकार ने वापस लिए कानून

किसानों की नाराजगी के बाद केंद्र सरकार ने इन तीनों कानून को वापस ले लिए हैं। सरकार ने किसानों से यह कहा कि अब कानून वापस लिए जा चुके हैं तो आंदोलन खत्म कर दीजिए। इधर किसान नेता इस बात पर अड़ गए हैं कि किसान आंदोलन तभी खत्म होगा जब सरकार एमएसपी पर कानून बना दे। इसके अलावा संयुक्त किसान मोर्चा ने बताया कि कुछ और मांगों को सरकार को मानना होगा। वहीं, सरकार कमेटी बना कर एमएसपी पर बात करने के लिए रजामंद है।

एसकेएम की बैठक में पांच नामों पर बनी सहमति

शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक हुई जिसमें सरकार से एमएसपी पर बात करने के लिए पांच नाम तय कर दिए हैं। किसान नेताओं ने अनुसार फिलहाल एमएसपी की सपोर्ट नहीं रहने के कारण किसान परेशान होते हैं। उन्हें आर्थिक नुकसान का भी सामना करना पड़ता है। इस कारण सरकार अगर किसानों की सही में बेहतरी चाहती है तो एमएसपी पर जल्द से जल्द कानून बना कर आर्थिक स्थिति को सुधारे।

Kisan Andolan update किन किन नामों पर बनी सहमति

अशोक डाल्वे

शिवकुमार कक्का

गुरनाम सिंह चढूनी

युद्धवीर सिंह

बलबीर सिंह राजेवाल

Union Defense Minister : राजनाथ सिंह ने एमएसएमई कॉन्क्लेव को किया संबोधित

Leave a Reply