Hormuz Strait : एलपीजी गैस लेकर गुजरात पहुंचा भारतीय जहाज जग वसंत

74

Hormuz Strait :  ईरान युद्ध और होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने के चलते कई दिनों से फंसा भारतीय झंडे वाला जहाज जग वसंत भारत पहुंच गया है। भारतीय झंडे वाला जहाज शुक्रवार सुबह गुजरात के बंदरगाह पर पहुंचा। बीते दिनों भारतीय झंडे वाले दो जहाजों पाइन गैस और जग वसंत ने होर्मुज जलडमरूमध्य को पार किया था। शिप ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, बीते सोमवार को इन दोनों जहाजों को ईरान के लारक और केश्म द्वीपों के बीच देखा गया था।

West Asia Crisis : आज मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री मोदी की बैठक, राज्यों की तैयारियों की करेंगे समीक्षा

ये दोनों जहाज उन 22 भारतीय जहाजों में शामिल थे, जो पश्चिम एशिया में युद्ध के चलते होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे हुए थे। युद्ध के चले ईरान ने होर्मुज (Hormuz Strait) को आंशिक रूप से बाधित कर दिया है, जिसके चलते पूरी दुनिया में तेल और गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है। जहाज जग वसंत और पाइन गैस पर 92,612 मीट्रिक टन एलपीजी गैस भरी हुई है। जहाज जग वसंत पर 33 भारतीय नाविक सवार हैं और पाइन गैस पर 27 भारतीय नाविक सवार हैं।

भारतीयों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता: PM

पश्चिम एशिया संकट पर भारत की स्थिति स्पष्ट करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वाणिज्यिक जहाजों पर हमला और होर्मुज व्यापार जैसे अंतरराष्ट्रीय मार्ग में रुकावट अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि भारत ने नागरिकों, असैन्य ढांचों, ऊर्जा और परिवहन से जुड़ी अवसरंचना पर हमलों का विरोध किया है।उन्होंने कहा कि युद्ध के इस माहौल में भारत कूटनीति के जरिये भारतीय जहाजों के सुरक्षित आवागमन के लिए सतत प्रयास कर रहा है। संकट की इस घड़ी में देश-विदेश में रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

DURGA ASHTAMI 2026 : उत्तराखंड में दुर्गा अष्टमी पर कन्याओं का पूजन, सीएम धामी ने पैर पखारकर लिया आशीर्वाद

LEAVE A REPLY