Heat Wave Update: अप्रैल की गर्मी ने तोड़ा 122 सालों का रिकार्ड

389

नई दिल्ली। Heat Wave Update:  इस साल मई-जून की गर्मी मार्च अप्रैल में ही आ गई। मार्च महीने में ही गर्मी की शुरुआत हो गई और अप्रैल में तो इसने प्रचंड रूप ले लिया। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अप्रैल में देश के मध्य व उत्तर पश्चिमी हिस्सों में दर्ज किया गया तापमान पिछले 122 सालों में सबसे अधिक रहा। हालांकि मौसम विभाग ने शनिवार को बारिश होने की भी संभावना बताई है। मौसम विभाग ने बताया कि मई महीने में दिल्ली, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड,लद्दाख, पंजाब,चंडीगढ़, राजस्थान, गुजरात में सामान्य तापमान होने की संभावना है।

Crude_oil price: तेल के ऊंचे दामों से जल्द मिल सकती है राहत

Heat Wave Update update:

आज मौसम विभाग के चेयरमैन ने यह जानकारी दी

मौसम विभाग के महानिदेशक डा. एम महापात्रा ने बताया, ‘हमने देखा कि पिछले 2 महीने (मार्च और अप्रैल) में देश के मध्य हिस्सों में तापमान सामान्य तापमान से अधिक रहा। दिल्ली, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश में तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।’

अप्रैल के महीने में देश के मध्य व उत्तर पश्चिम हिस्से का सबसे अधिक तापमान रहा

मौसम विभाग के महानिदेशक मोहपात्रा ने आगे कहा, ‘पिछले 122 सालों में इस बार अप्रैल के महीने में देश के मध्य व उत्तर पश्चिम हिस्से का सबसे अधिक तापमान रहा।’ उन्होंने बताया कि देश के उत्तर पश्चिम हिस्से में 35.90 और मध्य हिस्से में 37.78 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। IMD के अनुसार देश के अधिकतर हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। डा. मोहपात्रा ने बताया, ‘उत्तर पश्चिम व पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश के अधिकतर हिस्सों में बारिश की सामान्य व इससे अधिक बारिश होने की पूरी संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली का तापमान अभी 40.8 डिग्री सेल्सियस

राजधानी दिल्ली में भी सूरज अपना सितम दिखा रहा है। यहां तापमान बढ़ने से लोगों को काफी परेशानियां हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली का तापमान अभी 40.8 डिग्री सेल्सियस है। वहीं मध्य प्रदेश मौसम केंद्र के निदेशक ने कहा, ‘ अभी राज्य के अनेक जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जब तापमान 40 से ऊपर चला जाता है तो हम इसे ‘लू’ मानते हैं। भोपाल में हवा के कारण आज और एक-दो दिन तक तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।’

Online portal: को सीएम हेल्पलाइन 1905 के साथ  किया गया है इंटीग्रेट

Leave a Reply