लघु उद्योग से ही होगा प्रदेश का विकास: डॉ. दिनेश शर्मा

1036

प्रदेश की राजधानी में आज कौशल विकास प्रतियोगिता में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने प्रतियोगियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब देश में कौशल विकास के कार्यक्रम से पुरानी तकनीक को सुधारने का कार्यक्रम जोर पकड़ रहा है। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कौशल विकास प्रतियोगिता की डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि पहले गुजरात में ऐसी प्रतियोगिता होती रही अब उत्तर प्रदेश में शुरुआत हो रही है।

एक जिला एक उत्पाद के माध्यम से सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुनकरों और कारीगरों को संजीवनी दी। लघु उद्योग से ही विकास होगा। प्रदेश में कई निजी कॉम्पनियो ने अपनी इइंड्रस्टी लगाई है। मीडिया का विकास अब नही पहले सही देश में है। महाभारत काल मे संजय ने पहले ही लाइव दिया था। कौशल विकास के माध्यम से पुरानी तकनीक में सुधार लाया जा रहा है। तकनीकी विश्विद्यालय शीघ्र ही खुलेगा। कौशल विकास मंत्री चेतन चैहान ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा में लगाना ही कौशल विकास मिशन का लक्ष्य है। अब तक दो लाख लोगों को नौकरी देने के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

उपचुनाव के परिणाम को लोकसभा चुनाव के साथ जोड़ना ठीक नहीं

डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने नूरपुर विधानसभा और कैराना लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की हार पर कहा कि इसको लोकसभा चुनाव के साथ जोडना ठीक नहीं है। उप चुनाव को लोक सभा से नही जोडना चाहिये। विपक्ष तो फिलहाल देश में राजनीतिक बेरोजगारी से जूझ रही है। हारने पर ईवीएम और जीतने पर नीति की बात करते है। कई राज्यो में सरकार बनी है, कही नही बनी तो ऐसा नही की पीएम नरेंद्र मोदी की नीति का विरोध है। हम लोकसभा जीतेंगे।

Leave a Reply