Congress President Election 2022: कांग्रेस अध्यक्ष के लिए वोटिंग जारी

245

नई दिल्ली। Congress President Election 2022:  कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव जारी है। देशभर में 9 हजार से ज्यादा कांग्रेस के प्रतिनिधि अपने-अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। वोटिंग शाम चार बजे तक जारी रहेगी। गौरतलब है कि करीब 22 साल बाद कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है। गांधी परिवार के करीबी मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बीच मुकाबला है। सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने वोट डाल दिया है। वहीं, राहुल गांधी ने कर्नाटक के बेल्लारी में वोट डाला।

Chief Minister Dhami: ने की भारत के सात राजदूतों से भेंट

बता दें कि मतों की गिनती बुधवार को होगी। मतों की गिनती के बाद लगभग 24 साल बाद कांग्रेस का अध्यक्ष गैर गांधी परिवार से होगा।

03:17 PM, 17 Oct 2022
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल का बयान

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान के बाद, पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस के लिए यह गर्व का क्षण है कि हम पार्टी अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी रबर स्टैंप अध्यक्ष नहीं होगा।

02:47 PM, 17 Oct 2022
KC Venugopal ने तिरुवनंतपुरम में डाला वोट

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए जारी चुनाव में तिरुवनंतपुरम में मतदान किया।

02:36 PM, 17 Oct 2022
गुजरात में 1.30 बजे तक 250 वोट पड़े

कांग्रेस अध्यक्ष पद (Congress President Election 2022) के लिए गुजरात में दोपहर डेढ़ बजे तक 250 प्रतिनिधियों ने वोट डाल दिया है। प्रदेश में कुल 407 प्रतिनिधि हैं। वोटिंग सुबह 10 बजे शुरू हो गई थी।

02:15 PM, 17 Oct 2022
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डाला वोट

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम उन पार्टी नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अगले अध्यक्ष के चुनाव के लिए सोमवार को वोट डाला।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर एआईसीसी प्रमुख पद के लिए मैदान में हैं।

02:12 PM, 17 Oct 2022
मल्लिकार्जुन खड़गे भारी बहुमत से जीतेंगे- अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे भारी बहुमत से जीतेंगे। वे अनुभवी व्यक्ति हैं। उनको काफी अनुभव रहा है… जो लोग पार्टी छोड़कर गए, वे अवसरवादी लोग हैं। उनको (ज्योतिरादित्य सिंधिया) कम उम्र में केंद्रीय मंत्री बनने का मौका मिला है। जो मौका बाद में मिलता वह पहले मिल गया।

02:00 PM, 17 Oct 2022
कांग्रेस ने देश के लिए मिसाल कायम की है- सचिन पायलट

राजस्थान कांग्रेस के विधायक सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने खुले, लोकतांत्रिक और पारदर्शी चुनाव कराकर देश के लिए एक मिसाल कायम की है। मेरा मानना है कि जो भी इस चुनाव में जीतेगा उसे पार्टी के सभी सदस्यों का पूरा समर्थन मिलेगा।

01:44 PM, 17 Oct 2022
नए अध्यक्ष तय करेंगे, नेतृत्व के दृष्टिकोण को कैसे आगे बढ़ाया जाए- खुर्शीद

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने दिल्ली में एआईसीसी कार्यालय में कहा कि पार्टी के नए अध्यक्ष तय करेंगे कि नेतृत्व के दृष्टिकोण को कैसे आगे बढ़ाया जाए और कैसे लागू किया जाए। चुनाव के नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

01:34 PM, 17 Oct 2022
मनीष तिवारी और हुड्डा ने डाले वोट

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोमवार को कांग्रेस के राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने-अपने पार्टी कार्यालयों में वोट डाला। आनंदपुर साहिब से सांसद तिवारी ने पंजाब कांग्रेस भवन में, जबकि हुड्डा ने हरियाणा कांग्रेस भवन में वोट डाला।

01:30 PM, 17 Oct 2022
जम्मू-कश्मीर में मतदान जारी

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए जम्मू-कश्मीर में सोमवार को चुनाव हो रहे हैं। यहां 340 प्रतिनिधि अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं। जेकेपीसीसी के अध्यक्ष विकार रसूल, कर्ण सिंह और जेकेपीसीसी के पूर्व अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर सहित कई कांग्रेस प्रतिनिधियों ने यहां वोट डाला।

01:21 PM, 17 Oct 2022
Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष के लिए वोटिंग जारी

कांग्रेस अध्यक्ष पद (Congress President Election 2022) के चुनाव के लिए आज सुबह 10 बजे से वोटिंग जारी है। विभिन्न राज्यों में कांग्रेस प्रतिनिधि मतदान कर रहे हैं।

01:06 PM, 17 Oct 2022
पूर्व सीएम Kamal Nath ने भी डाला वोट

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ और उनके सांसद पुत्र नकुल नाथ ने भोपाल में कांग्रेस दफ्तर में वोट डाला।

12:54 PM, 17 Oct 2022
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया से संतुष्ट- मधुसूदन मिस्त्री

कांग्रेस नेता मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि वह कांग्रस अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया संतुष्ट हैं। मिस्त्री ने कहा कि चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से हो रहे हैं।

12:16 PM, 17 Oct 2022
Rahul Gandhi ने डाला वोट

भारत जोड़ो यात्रा के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी मतदान कर दिया है। उन्होंने कर्नाटक के बेल्लारी में वोट डाला। यात्रा के चलते यहीं पर पोलिंग बूथ बनाया गया है।

12:10 PM, 17 Oct 2022
महाराष्ट्र में 797 प्रतिनिधि डालेंगे वोट

महाराष्ट्र में कुल 797 कांग्रेस प्रतिनिधि वोट डालने के लिए योग्य हैं। इनमें से 561 प्रतिनिधि महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस से हैं जबकि 261 मुंबई कांग्रेस से हैं।

12:06 PM, 17 Oct 2022
नाना पटोले ने मुंबई में डाला वोट

महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अपना वोट डाला। उन्होंने राजधानी मुंबई में अपना वोट डाला।

12:01 PM, 17 Oct 2022
भूपेश बघेल ने रायपुर में किया मतदान

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने रायपुर में मतदान कर दिया है।

11:58 AM, 17 Oct 2022
शशि थरूर बोले- 19 अक्टूबर का इंतजार

कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने भी मतदान किया। थरूर ने कहा कि वह 19 अक्टूबर को मतगणना का इंतजार कर रहे हैं।

11:46 AM, 17 Oct 2022
पूर्व पीएम Manmohan Singh ने किया मतदान

देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी मतदान किया है। उन्होंने दिल्ली में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में अपना वोट डाला।

11:40 AM, 17 Oct 2022
Ashok Gehlot ने जयपुर में डाला वोट

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने जयपुर में कांग्रेस मुख्यालय में अपना वोट डाला। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटसरा, चीफ व्हिप महेश जोशी के अलावा कई प्रतिनिधियों ने भी मतदान किया।

Mulayam Singh Yadav : अस्थि कलश लेकर हरिद्वार पहुंचे अखिलेश यादव

Leave a Reply