Christmas Day 2021 : देशभर में क्रिसमस की धूमधाम, जश्न की तस्वीरें

580

नई दिल्ली। Christmas Day 2021 :  देश भर में क्रिसमस की धूम देखने को मिल रही है। चारों ओर प्रभु यीशु के जन्म पर प्राथना की जा रही है। क्रिसमस के अवसर पर पूरे देश में खुशी का माहौल है। जगह जगह पर चर्च खूबसूरत लाइटों से सजाएं गए हैं। वहीं कई राज्यों में एक से बढ़कर एक झांकियां, क्रिसमस पर्व की शोभा बढ़ा रही है। देश के कोने-कोने से खूबसूरत तस्वीरें आईं हैं, जिसमें चर्चों के फादर को प्रेयर करते और लोगों को प्रभु यीशु की भक्ति में लीन देखा जा रहा है। कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के बढ़ते खतरे के बीच, क्रिसमस पर्व कोविड-19 प्रोटोकॉल्स को फॉलो करते हुए मनाया जा रहा है।

UP Free Tablet Smartphone Yojana : के पहले चरण का शुभारंभ

क्रिसमस पर्व (Christmas Day 2021) पर सोशल मीडिया पर तमाम फोटो और वीडियोस तेजी से वायरल हो रहे हैं। देश कोने-कोने से चर्च की खूबसूरती और प्रभु यीशु की भक्ति की झलक देखने को मिल रही है। यकीनन यह मंजर सुकून और खुशी देता है।

पुडुचेरी के विभिन्न चर्चों में आधी रात को लोग प्रभु यीशु की भक्ति में लीन दिखाई दिए। यहां मनमोहक झांकियों ने लोगों को पूरी तरह अपनी ओर आकर्षित कर लिया। देखें तस्वीरें

हिमाचल प्रदेश में विदेशियों के साथ स्थानीय लोगों ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर धर्मशाला में सेंट जॉन ऑफ द वाइल्डरनेस चर्च में पूजा-अर्चना की।

बेल्जियम के एक राजनयिक ने कहा, ‘हम घर से बहुत दूर हैं और यहां साथी ईसाइयों के साथ क्रिसमस मनाने के लिए बहुत आभारी हैं।’

देश की राजधानी दिल्ली के चांदनी चौक में सेंट्रल बैपटिस्ट चर्च और गोल मार्केट में सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल चर्च में COVID19 के कारण क्रिसमस पर बाहरी लोगों को प्रवेश के लिए मनाही है, जिसके चलते लोग चर्च के बाहर अपना शीश झुकाते मैं नजर आए।

पश्चिम बंगाल में क्रिसमस के अवसर पर कोलकाता के सेंट टेरेसा चर्च में मध्यरात्रि सामूहिक प्रार्थना का आयोजन किया गया। जहां झांकियों के साथ-साथ खूबसूरत सजावट की गई।

कर्नाटक के बेंगलुरु में सेंट फ्रांसिस चर्च में फादर ने लोगों को सामूहिक प्रार्थना कराई। वहीं कैंडल जलाकर लोगों ने प्रभु यीशु को याद किया।

CM dhami in Chamoli : विजय संकल्प यात्रा में लेंगे हिस्सा; जनसभा को करेंगे संबोधित

Leave a Reply