Bharat Jodo Yatra : जयराम आश्रम पहुंचे प्रियंका और राहुल गांधी

267

नई दिल्ली। Bharat Jodo Yatra : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा शनिवार तड़के दिल्ली पहुंच गई है। इस यात्रा में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल हुई। यात्रा फिलहाल जयराम आश्रम पहुंची है। इस यात्रा में राहुल के साथ मशहूर फिल्म अभिनेता कमल हासन भी जुड़ेंगे। यात्रा कुछ ही देर में राष्ट्रीय स्मृति स्थल भी पहुंचेगी।

RPSC Paper Leak : राजस्थान में फिर लीक हुआ पेपर

राहुल गांधी की यह यात्रा निजामुद्दीन दरगाह से भी गुजरेगी। इसके बाद 4:30 बजे राहुल लालकिला पर जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 5 से 6 के बीच राहुल गांधी राजघाट, वीर भूमि और शक्तिस्थल तक पहुंचेंगे। कांग्रेस के दिल्ली इकाई प्रमुख अनिल चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बदरपुर में दिल्ली की सीमा पर राहुल गांधी और यात्रियों का स्वागत किया। यात्रा ने हरियाणा में फरीदाबाद की ओर से दिल्ली में प्रवेश किया है।

कई नेता हुए शामिल

इस यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी शैलजा, रणदीप सुरजेवाला, शक्तिसिंह गोहिल सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए है। इस दौरान कांग्रेस की ओर से कहा गया कि महंगाई, बेरोजगारी और नफरत को दूर करना चाहिए। भारत की इस आवाज को लेकर हम राजा के सिंहासन पर आ गए हैं, हम दिल्ली आ गए हैं। आइए इसे और भी ऊंचा उठाने के लिए हमारे साथ दें।

दिल्ली में कहां तक जाएगी यात्रा

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इससे पहले ट्वीट किया था कि भारत जोड़ो यात्रा अपने 108वें दिन दिल्ली में प्रवेश कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से वहां बेचैनी बढ़ गई है। यात्रा सुबह 11 बजे राष्ट्रीय राजधानी में आश्रम चौक पर रुकेगी और दोपहर 1 बजे यात्रा फिर से शुरू होगी।

रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट जाने वाले इन मार्गों से बचें

दिल्ली पुलिस और कांग्रेस की खींचतान के चलते शनिवार सुबह से ही आधी दिल्ली में यातायात व्यवस्था बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में बदरपुर से लाल किले तक लोगों को विभिन्न सड़कों पर यातायात जाम का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट की ओर जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Uttarakhand Health Employment Generation Program : में CM धामी ने किया प्रतिभाग

Leave a Reply