हिमस्खलन की चपेट में आने से 3 जवान शहीद

1023

शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में हुए हिमस्खलन में तीन जवान शहीद हो गए। तीनों जवानों के शव बर्फ से निकाल लिए गए हैं। सेना के अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में भारी हिमपात और हिमस्खलन हुआ। बर्फ की चपेट में वहां की कई चैकियां आ गईं। एक चैकी पर तैनात सेना के तीन जवान आ गए और कई फुट बर्फ के नीचे दब गए। बाद में सेना ने अभियान चलाकर अपने अन्य सैनिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया। बाद में बर्फ में दबे जवानों के शव बरामद कर लिए गए।

सेना के अधिकारी ने बताया कि इस हिमस्खलन में चार जवान लापता हो गए थे। सर्च ऑपरेशन के दौरान एक जवान को बचा लिया गया, जबकि एक की मौके पर ही मौत हो गई थी। दो अन्य जवानों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक जवान का इलाज अस्पताल में चल रहा है और वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है। मृतकों में हवलदार कमलेश सिंह, नायक बलवीर और सिपाही राजिंद्र शामिल है।

दो दिन पहले जारी किया था अलर्ट

दो दिन पहले बुधवार को कुपवाड़ा सहित जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों में हिमस्खलन को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया था। सरकारी एजेंसी ने जम्मू कश्मीर के कई जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की थी। अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र में 6. 2 की तीव्रता वाला भूकंप आने पर उत्तर भारत में कई हिस्सों के थर्राने के बाद यह कदम उठाया गया था।

Leave a Reply