विधान परिषद सदस्य एके शर्मा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

777

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अत्यंत करीबी माने जाने वाले विधान परिषद सदस्य अरविंद कुमार शर्मा को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति का पत्र जारी करने के साथ ही भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने उनको बधाई भी दी।

एथलीट पद्मश्री‍ मिल्‍खा सिंह का शुक्रवार देर रात निधन

मऊ निवासी अरविंद कुमार शर्मा गुजरात कैडर के आइएएस अफसर रहे

मऊ निवासी अरविंद कुमार शर्मा गुजरात कैडर के आइएएस अफसर रहे हैं। उन्होंने अपनी सेवा के दो वर्ष बाकी रहने से पहले ही स्वैछिक सेवानिवृति ली और सक्रिय राजनीति में उतरने के साथ भाजपा में शामिल हो गए। अरविंद कुमार शर्मा को भाजपा ने उत्तर प्रदेश में विधान परिषद सदस्य बनाया है। इसके बाद से ही उनको उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री बनाने की चर्चा जोरों पर थी। एके शर्मा को अब भाजपा के उत्तर प्रदेश संगठन में शामिल किया गया है। उनको पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

अरविंद कुमार शर्मा के अलावा दो प्रदेश मंत्री को भी नियुक्त

अरविंद कुमार शर्मा के अलावा दो प्रदेश मंत्री को भी नियुक्त किया गया है। लखनऊ की अर्चना मिश्रा और बुलंदशहर के अमित वाल्मीकि को भाजपा उत्तर प्रदेश का मंत्री नियुक्त किया गया है।

फर्रूखाबाद के प्रांशुदत्त द्विवेदी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आज पार्टी के विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की । स्वतंत्र देव सिंह ने प्रांशुदत्त द्विवेदी (फर्रूखाबाद) को युवा मोर्चा, गीता शाक्य राज्यसभा सांसद (औरैया) को महिला मोर्चा, कामेश्वर सिंह (गोरखपुर) को किसान मोर्चा, नरेन्द्र कश्यप पूर्व सांसद (गाजियाबाद) को पिछड़ा वर्ग मोर्चा, कौशल किशोर सांसद को अनुसूचित जाति मोर्चा, संजय गोण्ड (गोरखपुर) को अनुसूचित जनजाति मोर्चा व कुंवर बासित अली (मेरठ) को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया है।

मुख्यमंत्री ने की नैनीताल व उधमसिंह नगर की घोषणाओं की समीक्षा

Leave a Reply