रोहित शर्मा ने जीता 5वां IPL खिताब,फैंस ने विराट कोहली को किया ट्रोल

757

नई दिल्ली। साल 2013 में इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने विराट कोहली को टीम का कप्तान नियुक्त किया था। उसी साल बीच सीजन में मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को टीम का कप्तान चुना था। इसके बाद से अब तक 8 सीजन खेले जा चुके हैं। इसमें से 5 बार खिताब रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम ने जीता है, जबकि विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी सिर्फ एक बार फाइनल खेल पाई है। ऐसे में जब मुंबई ने रोहित की कप्तानी में अपना 5वां खिताब जीता तो एक बार फिर से कप्तान विराट कोहली को ट्रोल किया गया।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने नीतीश कुमार को लेकर दिया बड़ा बयान

विराट कोहली की जमकर किया ट्रोल

दरअसल, मंगलवार 10 नवंबर को आइपीएल 2020 का फाइनल मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस खिताबी मैच में मुंबई ने दिल्ली को 5 विकेट से हरा दिया। इसके बाद हर कोई मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा की वाहवाही कर रहा है। इसी बीच फैंस ने भी विराट कोहली की जमकर ट्रोल किया। फैंस चाहते हैं कि रोहित शर्मा को कम से कम भारतीय टी20 टीम की कप्तानी मिलनी चाहिए, जबकि विराट कोहली वनडे और टेस्ट के कप्तान बने रहने चाहिए। वहीं, कुछ फैंस ने तो विराट और रोहित की फिटनेस की भी तुलना कर दी है।

एक फैन ने लिखा है कि

नॉकआउट मैचों में विराट कोहली चोक कर जाते हैं, जबकि रोहित शर्मा का रिकॉर्ड शानदार है। वहीं, कुछ अन्य फैंस ने फिल्म और वेब सीरीज के डायलॉग यूज करते हुए विराट कोहली के मजे लिए हैं। वहीं, एक फैन ने विराट कोहली को घमंडी बताया है। इसके अलावा एक अन्य फैन ने तनू वेड्स मनू रिटर्न्स का डायलॉग शेयर किया है कि विराट कोहली रोहित से कह रहे हैं कि यहां एक बार घोड़ी चढ़ना नसीब नहीं हो रहा वो घोड़ी से उतर ही नहीं रहा।

सचिव ओम प्रकाश ने राजाजी टाईगर रिजर्व के कन्जरवेशन प्लान की प्रस्तुतीकरण

Leave a Reply