मनमाफिक गन्ना मूल्य मिलने पर गदगद हुए गन्ना किसान, मंत्री को कहा थैंक्स

1122

देहरादून। मनमाफिक गन्ना मूल्य मिलने से खुश गन्ना किसानों ने बुधवार को गन्ना मंत्री से उनके कैंप कार्यालय में मुलाकात की और उनको धन्यवाद पत्र दिया। गन्ना मंत्री से मिलने पहुंचे भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों के शिष्टमंडल ने बताया कि लक्सर चीनी मिल परिक्षेत्र में गन्ना प्रजाति कोशा. 98247 एवं 96268 को सामान्य श्रेणी में रखा गया था। इस वजह से इसका मूल्य 10 रुपये प्रति कुंतल कम हो गया था।
भारतीय किसान संघ व अन्य गन्ना किसानो ने समस्या को गन्ना मंत्री के समक्ष उठाया था। मंत्री ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए उक्त प्रजाति के गन्ने का भुगतान 317 रूपये प्रति कुन्तल करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री ने निर्देशित किया है कि उक्त भुगतान तीन अक्टूबर 2017 से किया जायेगा। भारतीय किसान संघ ने मंत्री का आभार व्यक्त किया। शिष्टमंडल में भारतीय किसान संघ के महामंत्री कुशल पाल सिंह, विजय पाल सिंह, राज सिंह वर्मा, गौरक सिंह, राजपाल सिंह, सुरेश कुमार, संदीप सैनी, राम गोपाल, सुधीर कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply