उत्तराखंड में सिंचाई के लिए केंद्र से मांगे 579 करोड

5176

देहरादून। सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, जलागम प्रबंधन, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने नई दिल्ली में केंद्रीय राज्य जल संसाधन मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से मुलाकात की। उत्तराखंड की सिंचाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए, नहरों की सफाई, बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिये केंद्र सरकार से 579 करोड़ की धनराशि की मांग की है। केंद्र सरकार हमें इस कार्य के लिए आर्थिक मदद देगी।
महाराज ने कहाकि उत्तराखंड और नेपाल सीमा पर पंचेश्वर बांध का निर्माण के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री से सकारात्मक चर्चा हुई। बांध निर्माण के बाद हजारों लोग उत्तराखंड में विस्थापित होंगे। उत्तराखंड के पास भूमि की कमी है। इसलिए उत्तर प्रदेश की सिंचाई विभाग की भूमि को जमीन विस्थापितों के लिए प्रयोग करने के लिए मांग की गई। महाराज ने नई दिल्ली में कहा कि पैरूल से देवभूमि में सस्ता डीजल तेल बनाया जाएगा। तेल के दाम कम करने के लिए हमारी सरकार ने अनोखा तरीका निकाला है। पैरूल से सस्ता डीजल बनाएंगे जिससे जनता को लाभ होगा।
महाराज ने कहा कि औली विंटर गेम्स के लिए प्रदेश सरकार तैयार है। औली में विंटर गेम्स करवाने के लिए सरकार और पर्यटन विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। देशी-विदेशी सैलानियों को हर तरह की सुविधाएं दी जाएंगी। केंद्रीय राज्य मंत्री दीपावली के बाद उत्तराखंड आ कर सिंचाई से लंबित मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

Leave a Reply