भाजपा की जीत विकास का सूत्र: सुबोध

3044

देहरादून। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में भाजपा की सरकारें विकास कार्यों को तेजी से करा रही हैं। पीएम मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के निर्देशन में भाजपा भी तेजी से आगे बढ रही है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का सपना सशक्त भारत का निर्माण करना है। इसके लिए देश के सभी राज्यों का विकास तेजी होना जरूरी है।
सुबोध ने यह बातें हिमाचल प्रदेश की रोहडू विधानसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी शशिबाला के पक्ष में कार्यकर्ताओं की बैठक में कहीं। उन्होंने कहा कि राज्यों में भी भारी बहुमत से भाजपा की सरकारें बनने से विकास की गति और तेज होगी। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से पूरे मनोयोग से पार्टी प्रत्याशी शशिबाला के पक्ष में चुनाव प्रचार करने को कहा। हिमाचल प्रदेश में शिमला जिले के अंतर्गत रोहडू विधानसभा सीट में होने वाले चुनाव में विधानसभा क्षेत्र रोहडू के प्रभारी मंत्री एवं उत्तराखंड के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा उम्मीदवार शशिबाला के पक्ष में कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत के साथ जुटने को कहा। उनियाल ने कार्यकर्ताओं से शशिबाला के पक्ष में जोरशोर से प्रचार-प्रसार करने को कहा।

Leave a Reply