पौडी भाजपा के अध्यक्ष को कार्यकर्ताओं ने लिया हाथोंहाथ

1080

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के सांगठानिक जनपद पौडी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि पार्टी के लिए निष्ठा से काम करने वाले कार्यकर्ताओं को पूरा मान मिलेगा। अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद रविवार को पहली बार पौडी पहुंचे शैलेंद्र बिष्ट को कार्यकर्ताओं ने हाथोंहाथ लिया। कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका फूलमालाओें से भव्य स्वागत किया।
शैलेंद्र ने कहा कि कोटद्वार और पौडी जनपद को एक करके पार्टी नेतृत्व ने उन्हें अध्यक्ष बनाया है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है उस पर वह खरा उतरने के लिए दिनरात एक कर देंगे। बता दें राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की कैंची चलने के बाद पार्टी के सांगठनिक जिलों में कटौती की गई। स्वागत करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष पौडी मुकेश रावत, नीरज पांथरी, राजेंद्र सिंह रावत, प्रहृलाद सिंह, वीरेंद्र सिंह रावत, मनीष शर्मा, राजकुमार पोरी, कमल रावत आदि कार्यकर्ता थे।

Leave a Reply