अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी जीप, पांच की मौके पर मौत, चार घायल

1219

शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिमला के जिला मंडी के पास उस समय एक दर्दनाक हादसा हो गया जब एक मैक्स कैब जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वही चार लोग घायल है। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, महिला समेत दो की दर्दनाक मौत, दो घायल

बताया जा रहा है कि एक मैक्स कैब जीप अनियंत्रित होकर गहरी ढांक(खाई) में लुढ़क गई। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि घायल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल पधर में भर्ती कराया है। अभी मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।