भूलकर भी न करें इन फूड्स का ज्यादा सेवन, हो जाएंगे गंजे

1834

आज के समय में बालों का झड़ना आम समस्या हो गई है। जिसके कारण आप काफी चिंतित भी रहते है कि इस समस्या से निजात कैसे पाया जाए। आज के समय में ये समस्या केवल महिलाओं को ही नहीं पुरुषों में भी तेजी से देखी जा रही है।

जिसके कारण पुरुष इसके पीछे का कारण और ऐसे उपाय ढूढते है जिससे कि इस समस्या से निजात पा सकते है। कई लोग तो हेयर ट्रांसप्लांट करवाते है। जिससे उनके बाल दुबारा आ जाते है। इसमें अधिक खर्च भी होता है। जो कि आम आदमी से बहुत दूर है। वो खाना स्वास्थ के लिए सही है या गलत इस बारें में बिल्कुल भी नहीं सोचते हैं।

जिसके कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है और कई बीमारियां उत्पन्न हो जाती है। पोषक तत्वों की कमी से शरीर का हार्मोनिक संतुलन बिगड़ जाता है। जिसके कारण बालों का झडना आम हो गया है। है। जो हर एक दूसरे व्यक्ति में पाई जाती है।

बालों का झड़ना काफी गंभीर

बालों का झड़ना भी काफी गंभीर समस्या है जिसका मुख्य कारण पोषक तत्वों की कमी हो सकता है। पोषक तत्वो की कमी संतुलित आहार न खाने की वजह से होता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान है तो आपके लिए योगा काफी फायदेमंद हो सकता है।

बाल झड़ने का मुख्य कारण हार्मोंस के असंतुलन होने के कारण होता है। जिसके कारण बाल अधिक मात्रा में गिरने लगते है। हार्मोंस की कमी का मुख्य कारण हमारा ठीक ढंग का खानपान न होना। जिसके कारण ब्लड में बायोटिन की कमी हो जाती है और बालों में ब्लड सर्कुलेशन कम होता है।

जिसके कारण बाल झड़ना शुरु हो जाते है। ऐसे ही कुछ फूड्स जिनमें से कुछ का सेवन हम रोजाना करते है। अगर आप इन फूड्स का सेवन रोजाना करते है, तो जल्द ही आप गंजे हो जाएंगे।

जानिए ऐसे कौन से फूड्स है।

फ्रेंच फाइज इसमें भरपूर मात्रा में ऑयल और एक्सट्रा फैट होता है। जिसमें पोषक तत्व न होने के कारण बाल झड़ना शुरु ह जाते है। केक केक, पेस्ट्री आदि में अधिक मात्रा में शुगर पाई जाती है। जो कि शरीर में जाकर शुगर की मात्रा को बढ़ा देता है। जिसक कारण बाल झड़ने की समस्या उत्पन्न हो जाती है।

जंक फूड आज के समय में जंक फूड्स का ही बोला-बाला है। इससे सिर्फ आपके बाल ही नहीं झड़ेगे। बल्कि कई बीमारियों को न्यौता भी देता है। इसमें भरपूर मात्रा में साल्ट, ऑयल, फैट्स पाया जाता है। जिसमें पोषक तत्व नाम मात्र के भी नहीं होते है। जिससे बाल कमजोर होकर झड़ने लगते है।

कार्बोनेट, सोडा ड्रिंग्‍स सोडा ड्रिंक्‍स व अन्‍य कोर्बोनेटेड ड्रिंक्‍स में एसिडिक क्‍वालिटी में अधिक मात्रा में शुगर होती है। जो कि हेयर फॉल का एक कारण बनती है।

Leave a Reply