Manoj Kumar Death : सिनेमा की दुनिया में ‘भारत कुमार’ नाम से जाने वाले मशहूर अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार का निधन हो गया है। अक्षय कुमार, विवेक अग्निहोत्री जैसे तमाम सेलेब्स इस गहरे आघात पर अपने शोक व्यक्त कर रहे हैं। आइए जानते हैं किसने क्या कहा।
Waqf Bill : वक्फ विधेयक राज्यसभा से भी पारित; पक्ष में पड़े 128 वोट, विपक्ष में 95
अक्षय कुमार ने जताया दुख (Manoj Kumar Death)
मनोज कुमार के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री स्तब्ध हो गई है। उनके निधन पर देश और दुनिया के दिग्गज श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि वह उनसे यह सीखत हुए बड़े हुए कि देश के लिए प्यार और गर्व से बढ़कर और कोई भावना नहीं हैं। साथ ही लिखा कि अगर अभिनेता इन भावनाओं को दिखाने के लिए आगे नहीं आएंगे तो कौन आएगा? सबसे अच्छे इंसान और हमार इंडस्ट्री का सबसे बड़ा धन हमारे बीच नहीं रहा। यह लिखते हुए उन्होंने अपना शोक व्यक्त किया।
मनोज कुमार जी आज हमें छोड़ कर चले गए
अभिनेता के निधन पर फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने भी अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट कर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि भारत के पहले सच्चे और समर्पित फिल्म निर्माता, दादा साहब फाल्के पुरस्कार विजेता मनोज कुमार आज सबको छोड़कर चले गए। आगे विवेक ने लिखा कि वो एक सच्चे देशभक्त, दूरदर्शी निर्देशक थे, जिन्होंने गीतों को सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रखा बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस कराया। अभिनेता ने देशभक्ति को बिना किसी शोर शराबे के सिनेमा की दुनिया में ला दिया। इसके साथ ही विवेक ने लिखा कि देशभक्त और उनके जैसे कलाकार कभी नहीं मरते। वे रह जाते हैं स्मृति में, धड़कन में।
सिनेमा से दिग्गजों ने भी जताया दुख
मनोज कुमार के निधन पर सिर्फ सिनेमा की दुनिया में ही शोक व्यक्त नहीं किए जा रहे हैं, बल्कि अलग-अलग क्षेत्रों से भी शोक संदेश आ रहे हैं। भारत के प्रधानमंत्री ने भी अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त किया, जिसमें उन्होंने परिवार और प्रशंसकों को संवेदनाएं देते हुए लिखा कि महान अभिनेता और फिल्म निर्माता श्री मनोज कुमार जी के निधन से गहरा दुख हुआ।
Kedarnath Heli Service 2025 : आठ अप्रैल से होगी हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग, इतना बढ़ा किराया












































