राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में कोविड-19 मामलों का बढ़ता ग्राफ

829

नई दिल्ली। नई दिल्ली और आठ राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में कोविड-19 मामलों का ग्राफ काफी बढ़ता दिख रहा है वहीं केरल में संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को दी गई है। मंत्रालय ने बताया महाराष्ट्र, केरल और पंजाब से आए संक्रमितों के मामले देश भर के एक्टिव केस के कुल आंकड़ों का 76.22 फीसद है। जिसमें महाराष्ट्र से 62 फीसद, केरल और पंजाब से 8.83 फीसद और 5.36 फीसद है।

अरविंद केजरीवाल ने बदला राशन की डोर स्टेप डिलीवरी योजना का नाम

अधिक संक्रमित पंजाब के शीर्ष पांच जिलों में जालंधर (2,131), SAS नगर (1,868), पटियाला (1,685), लुधियाना (1,643) और होशियारपुर (1,572) है। मंत्रालय ने बताया, ‘हर रोज आने वाले संक्रमण के मामलों में देश के आठ राज्यों की हिस्सेदारी अधिक है। ये राज्य हैं महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पंजाब, मध्यप्रदेश, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक और हरियाणा। केरल में संक्रमण के मामले घटते दिख रहे हैं।

महाराष्ट्र के शीर्ष पांच जिलों- पुणे (37,384), नागपुर (25,861), मुंबई (18,850), ठाणे (16,735) और नासिक (11,867) में सबसे अधिक संक्रमण के मामले हैं। वहीं केरल के अर्नाकुलम (2,673), पठनमिठ्ठा (2,482), कन्नूर (2,263), पलक्कड़ (2,147) और त्रिशूर (2,065) में संक्रमण के मामले सबसे अधिक हैं।

24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र में 70, पंजाब में 38 और केरल में 17 संक्रमितों की मौत

देश भर में हुए नए मौतों का लगभग 82 फीसद हिस्सा पांच राज्यों का है। बीते 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र में 70, पंजाब में 38 और केरल में 17 संक्रमितों की मौत हो गई। इस बीच 15 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों के दौरान एक भी मौत् नहीं हुई। ये राज्य हैं असम, उत्तराखंड, ओडिशा लक्षद्वीप, सिक्किम, लद्दाख, मणिपुर, दादरा व नगर हवेली और दमन व दीव, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, त्रिपुरा, अंडमान व निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश। मंत्रालय ने बताया कि अब तक देश में 4 करोड़ से अधिक वैक्सीनेशन की जा चुकी है।

 मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत पहुंचे दिल्ली, हुआ भव्य स्वागत

Leave a Reply