कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

749

नई दिल्ली: केंद्र की कृषि कानूनों के खिलाफ अब कांग्रेस ने कमर कस ली है। विदेश से लौटने के बाद वायनाड से सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) किसान आंदोलन पर लगातार केंद्र को निशाने पर ले रहे हैं। राहुल और अपनी छोटी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) के साथ आज दिल्ली में राजभवन मार्च कर रहे हैं।

समायोजित पदोन्नत शिक्षक संघर्ष मंच ने CM से मुलाकात कर रखी अपनी बात

कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन को कांग्रेस समर्थन कर रही है और राहुल गांधी आज दिल्ली के राजभवन घेराव करेंगे। बताया जा रहा है कि उनकी बहन प्रियंका भी इस मार्च में शामिल होंगे।

आइए जानते राहुल गांधी के मार्च पर LIVE अपडेट..

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने दिल्ली में जंतर मंतर पर कृषि कानूनों का विरोध कर रहे सांसदों से मुलाकात की।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल ने किसान आंदोलन का समर्थन किया है और पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग की है।

किसानों के साथ खड़े होने के लिए कांग्रेस ने आज सभी पार्टी यूनिट को ‘किसान अधिकार दिवस’ (Kisan Adhikar Diwas) मनाने को कहा था। इस प्रदर्शन के दौरान राजभवन का घेराव किया जाएगा।

किसान संगठनों और सरकार के बीच नौवें दौर की वार्ता

केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों को बने गतिरोध को खत्म करने के लिए आज किसान संगठनों और सरकार के बीच नौवें दौर की वार्ता हो रही है। इस बीच, किसानों के साथ एकजुटता दिखाने और कृषि कानूनों के खिलाफ अपना विरोध जताने के लिए कांग्रेस भी सड़क पर उतर गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने ‘किसान अधिकार’ दिवस पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ उपराज्यपाल अनिल बैजल के आवास का घेराव करने के लिए राज निवास की ओर बढ़ रहे हैं।

इस दौरान राहुल गाधी ने कहा कि हमारे किसान जो कर रहे हैं मुझे उस पर गर्व है और मैं किसानों का पूरा समर्थन करता हूं और मैं उनके साथ खड़ा रहूंगा। राहुल ने कहा कि जब मोदी सरकार किसानों की जमीन छीनने की कोशिश कर रही थी, तब हमने उन्हें रोका था। मोदी सरकार एक बार फिर से किसानों पर आक्रमण कर रही है।

कुछ देर पहले राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ”देश के अन्नदाता अपने अधिकार के लिए अहंकारी मोदी सरकार के खिलाफ सत्याग्रह कर रहे हैं। आज पूरा भारत किसानों पर अत्याचार व पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरुद्ध आवाज बुलंद कर रहा है। आप भी जुड़िए और इस सत्याग्रह का हिस्सा बनिये।”

राहुल गांधी ने कहा कि

नरेंद्र मोदी हिन्दुस्तान को नहीं समझ रहे हैं, वो सोचते हैं कि किसानों में शक्ति नहीं है और ये 10-15 दिन में चले जाएंगे क्योंकि नरेंद्र मोदी किसान की इज्जत नहीं करते। नरेंद्र मोदी हिन्दुस्तान का किसान नहीं डरेगा, नहीं हटेगा और भागना आपको पड़ेगा।

राहुल गांधी ने कहा कि ये तीन कानून किसान को खत्म करने के कानून हैं। इस देश को आजादी अंबानी-अडानी ने नहीं, किसान ने दी है। आजादी को बरकरार हिन्दुस्तान के किसान ने रखा है, जिस दिन देश की खाद्य सुरक्षा चली जाएगी उस दिन ​देश की आजादी चली जाएगी।

केंद्रीय जांच ब्यूरों के अधिकारियों ने अफसरों के घर छापे मारे

Leave a Reply