Tanhaji Box Office Collection Week 6 फ़िल्म की सबसे ज़्यादा कमाई महाराष्ट्र में हो रही है जहां फ़िल्म हिंदी के साथ मराठी भाषा में भी की गयी रिलीज़

915

नई दिल्ली अजय देवगन की वॉरियर फ़िल्म तानाजी- द अनसंग वॉरियर ने बॉक्स ऑफ़िस पर कमाल कर दिया है। छठे हफ़्ते में भी फ़िल्म ऐसी फ़िल्मों से बेहतर कमाई कर रही है, जो इसके काफ़ी बाद रिलीज़ हुई हैं। तानाजी 10 जनवरी को रिलीज़ हुई थी।

शनिवार को 97 लाख रुपये और रविवार को 1.40 करोड़ का कलेक्शन किया

फ़िल्म 14 फरवरी को छठे हफ्ते में पहुंची। अगर छठे वीकेंड में तानाजी के कलेक्शंस देखें तो शुक्रवार को फ़िल्म ने 63 लाख रुपये, शनिवार को 97 लाख रुपये और रविवार को 1.40 करोड़ का कलेक्शन किया। यानि छठे वीकेंड में तानाजी को 3 करोड़ की कमाई हुई। इसके साथ तानाजी का नेट बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन 272.93 करोड़ हो गया है। फ़िल्म की सबसे ज़्यादा कमाई महाराष्ट्र में हो रही है, जहां फ़िल्म हिंदी के साथ मराठी भाषा में भी रिलीज़ की गयी है। तानाजी में सैफ़ अली ख़ान और काजोल भी मुख्य किरदारों में हैं। सैफ़ का किरदार नेगेटिव है।

अब अगर तानाजी के साथ या इसके बाद रिलीज़ हुई फ़िल्मों की बॉक्स ऑफ़िस रफ़्तार देखें तो चौंकाने वाले परिणाम सामने आते हैं। तानाजी के साथ आयी छपाक लगभग 34 करोड़ का कलेक्शन किया। 24 जनवरी के को आयी कंगना रनौत की पंगा ने 25 करोड़ के आसपास कलेक्शन किया था। 24 जनवरी को ही रिलीज़ हुई वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की स्ट्रीट डांसर 3डी अभी भी चल रही है, मगर इसकी भी कमाई काफ़ी घट गयी है।

चौथे हफ़्ते में चल रही स्ट्रीट डांसर ने चौथे वीकेंड में सिर्फ़ 42 लाख रुपये जमा किये, जिसके साथ इसका 21 दिनों का कलेक्शन 74.64 करोड़ हो गया है। चौथे शुक्रवार को फ़िल्म ने सिर्फ़ 9 लाख रुपये बटोरे थे, जबकि शनिवार को 12 लाख और रविवार को 21 लाख रुपये जमा किये।

तीसरे वीकेंड में फ़िल्म ने सिर्फ़ 91लाख रुपये का कलेक्शन किया।

तानाजी के बाद 31 जनवरी को सैफ़ अली ख़ान की जवानी जानेमन रिलीज़ हुई। तीसरे वीकेंड में फ़िल्म ने सिर्फ़ 91लाख रुपये का कलेक्शन किया। फ़िल्म का यह तीसरा वीकेंड था। तीसरे शुक्रवार को 28 लाख रुपये, शनिवार को 33 लाख रुपये और रविवार को 43 लाख रुपये जमा किये थे। जवानी जानेमन का 17 दिनों का कलेक्शन 27.91 करोड़ हो चुका है। जानकार मानते हैं कि फ़िल्म 30 करोड़ तक लाइफ़ टाइम कलेक्शन कर सकती है।

 

Leave a Reply